हिमाचल हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: "ये सड़कें हैं या धूल के गुबार?", एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तलब किया

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों, विशेष रूप से शिमला-ठियोग-नारकंडा नेशनल हाईवे की दयनीय स्थिति पर गहरा रोष प्रकट किया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया।

अदालत ने सड़क की बदहाली पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ और NHAI के मुख्य अभियंता को अगली सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इन अधिकारियों से एक स्पष्ट रोडमैप मांगा है कि ढली से नारकंडा तक की सड़क को कब तक पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा।

सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ये सड़कें हैं या धूल के गुबार? अदालत ने चिंता जताई कि खराब सड़कों की वजह से न केवल वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि उड़ती धूल से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

मामले में पेश की गई विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार फागू के पास अभी भी 2-3 किलोमीटर का हिस्सा बेहद खराब स्थिति में है। मरम्मत में अत्यधिक देरी के कारण सड़क की निचली परतें (Base layers) पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि वर्तमान में किए जा रहे पैचवर्क के ज्यादा समय तक टिकने की उम्मीद नहीं है, इसलिए पूरी सड़क के पुनर्निर्माण की सिफारिश की गई है।

अदालत ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए अब ठियोग से नारकंडा तक की सड़क को भी इसमें शामिल कर लिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य के सुस्त रवैये के कारण काम में देरी हो रही है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि यह मार्ग हिमाचल की एप्पल बेल्ट के लिए लाइफलाइन माना जाता है। मामले की अगली सुनवाई 21 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें