मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

दो दिन की हड़ताल के बाद सोलन अस्पताल में डॉक्टरों की सेवाएँ बहाल

सार

दो दिन की हड़ताल के बाद सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में बहाल हुई डॉक्टरों की सेवाएँ

1 मिनट
दो दिन की हड़ताल के बाद सोलन अस्पताल में डॉक्टरों की सेवाएँ बहाल

सोलन : आईजीएमसी शिमला में मरीज के साथ मारपीट के मामले में डॉक्टर राघव की सेवाएँ समाप्त किए जाने के सरकारी फैसले के विरोध में प्रदेशभर के डॉक्टरों ने दो दिनों तक हड़ताल की। हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार से सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों ने पुनः नियमित रूप से अपनी सेवाएँ देना शुरू कर दी हैं।

सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएँ सामान्य

हड़ताल के चलते बीते दो दिनों तक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित रहीं, लेकिन सोमवार सुबह से ही सभी डॉक्टर अपने-अपने विभागों में कार्यरत नजर आए। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश पांवर ने बताया कि अस्पताल की सभी सेवाएँ अब पूरी तरह सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं।

स्थगित ऑपरेशनों को दी जाएगी प्राथमिकता

डॉ. पांवर ने बताया कि हड़ताल के दौरान अस्पताल में कुल सात निर्धारित सर्जिकल ऑपरेशनों को स्थगित करना पड़ा था। अब इन सभी ऑपरेशनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस खबर के विषय

  • Solan Hospital
  • doctors strike
  • medical services
  • healthcare
  • patient care
  • Himalayan region

इस खबर को शेयर करें