मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला के मैक्सिमस मॉल स्थित KFC में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सार

धर्मशाला के मैक्सिमस मॉल स्थित KFC ब्रांच में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

TV Incharge

2 मिनट
धर्मशाला के मैक्सिमस मॉल स्थित KFC में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

फ्रायर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने फोम की मदद से बुझाई आग; कोई हताहत नहीं

धर्मशाला के मैक्सिमस मॉल स्थित KFC की ब्रांच में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, KFC के फ्रायर में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के कर्मचारी सामक राजीव सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे विभाग को KFC में आग लगने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि KFC कर्मचारियों की ओर से शुरुआत में यह जानकारी नहीं दी गई कि आग तेल में लगी है।

ऐसे में पहले CO2 का इस्तेमाल किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फोम का इस्तेमाल कर आग बुझाई गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।

वहीं, KFC के साथ ही खाना खा रहे एक युवक ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ी KFC के बाहर आकर रुकी। उठकर देखने पर पता चला कि अंदर आग काफी फैल चुकी थी। युवक के अनुसार, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें