सिया हत्याकांड: मुख्यमंत्री ने दिया कड़ा संदेश, बोले— 'न्याय में नहीं होगी देरी'; केएनएच अस्पताल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट

Published:

शिमला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की जघन्य हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही, राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (KNH) के गायनी वार्ड को आईजीएमसी (IGMC) शिफ्ट करने को लेकर चल रहे विवाद और विपक्ष के आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में हुई छात्रा की निर्मम हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की वारदात अत्यंत निंदनीय है मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और सरकार सुनिश्चित करेगी कि उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल को बंद करने की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।

KNH से केवल गायनी विभाग की ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट किया गया है। जच्चा-बच्चा और नवजात शिशुओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं कमला नेहरू अस्पताल में ही सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

शिफ्टिंग का सबसे बड़ा कारण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी में गायनी विभाग के लिए आधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। जटिल ऑपरेशनों को अत्याधुनिक तकनीक से करने के लिए ही इस वार्ड को आईजीएमसी में शिफ्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी में ओपीडी और वार्ड एक साथ होने से महिलाओं को बेहतर इलाज मिलेगा और उन्हें अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने एक ओर जहाँ कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकरण को लेकर सरकार के विजन को जनता के सामने रखा। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे विकास और सुधार के कार्यों पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों को समझें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें