फतेहपुर में विकास की नई इबारत: सीएम सुक्खू ने दी 153.81 करोड़ की सौगात, ब्यास नदी पर बनेगा 103 करोड़ का पुल

Published:

कांगड़ा I

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्र को बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने कुल 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को नया बल मिलेगा।

दौरे का मुख्य आकर्षण ब्यास नदी पर बनने वाला भव्य पुल रहा। मुख्यमंत्री ने 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास किया।

यह पुल टैरेस (पोंग बांध-जसूर सड़क) को सथाना (भरवाईं-डमताल सड़क) से जोड़ेगा। इससे फतेहपुर और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और पंजाब के साथ व्यापारिक दूरी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में स्वास्थ्य और कृषि सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई आधारशिलाएं रखीं फतेहपुर में 13.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

फतेहपुर अनाज मंडी में 3.14 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग और अन्य विकासात्मक कार्यों की नींव रखी गई। क्षेत्र के वीरों के सम्मान में 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शहीद स्मारक का शिलान्यास किया गया।

ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित घोषणाएं कीं 9.09 करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर-बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट सड़क का निर्माण।5.27 करोड़ रुपये की कोडी बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क। 5.89 करोड़ रुपये की पलाख से चरूड़ी और मल्हारी से डुहाग सड़क।

सरकारी सेवाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए मुख्यमंत्री ने 12.82 करोड़ रुपये की लागत से बने भव्य संयुक्त कार्यालय भवन (Mini Secretariat) फतेहपुर का उद्घाटन किया। इससे स्थानीय जनता को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 153 करोड़ की ये परियोजनाएं फतेहपुर की तस्वीर बदल देंगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें