मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

वाहन से बरामद हुई 72 बोतल अवैध शराब, सिरमौर का व्यक्ति गिरफ्तार

सार

जिला शिमला के थाना चौपाल के तहत पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलबाहल क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

अपडेट: 2 मिनट
वाहन से बरामद हुई 72 बोतल अवैध श�राब, सिरमौर का व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला

जिला शिमला के थाना चौपाल के तहत पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलबाहल क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन से 72 बोतलें देसी शराब कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलबाहल पुल के पास हुई बरामदगी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार (12 मई) को थाना चौपाल की पुलिस टीम ने पुलबाहल पुल के समीप विशेष नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन के भीतर से 72 बोतलें "संत्रा नं.1" देसी शराब बरामद हुईं। जब चालक से शराब के कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अरुण उर्फ नीतू (38 वर्ष), पुत्र मोही राम, निवासी गाँव मटल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना चौपाल में इस संदर्भ में अभियोग संख्या 19/26 दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप सिरमौर से शिमला जिले के क्षेत्रों में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी या कहीं और।

इस खबर को शेयर करें