सुधीर शर्मा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला; बोले– 'सुबह उठकर फैसले लेते हैं सीएम, शाम को बदल देते हैं'

Published:

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन का एक हिस्सा डिफर (स्थगित) करने संबंधी अधिसूचना को जारी करने के तुरंत बाद वापस लेने पर सूबे की सियासत गरमा गई है।

इस यू-टर्न को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सुधीर शर्मा ने दोटूक कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी तरह अस्थिर और दिशाहीन हो चुकी है।

बिना सलाह के लिए जा रहे फैसले, विधायक-मंत्री भी नहीं उठाते फोन

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह कोई फैसला लेते हैं और शाम होते-होते उसे खुद ही बदल देते हैं।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री फैसलों को लेकर न तो कैबिनेट सहयोगियों से कोई सलाह लेते हैं और न ही संगठन में चर्चा करते हैं। वे बिना यह सोचे-समझे तुगलकी फरमान जारी कर देते हैं कि आने वाले समय में इसके क्या गंभीर परिणाम होंगे। हालात ऐसे हो चुके हैं कि अब तो खुद सरकार के विधायक और मंत्री भी डर के मारे फोन तक उठाना बंद कर चुके हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में देरी पर साधा निशाना

जिला परिषद और पंचायत समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव अब तक न करवाए जाने को लेकर भी सुधीर शर्मा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार नतीजों के 30 दिन के भीतर ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने अनिवार्य होते हैं।

सरकार अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार तिथियां तय कर रही है और वर्तमान में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सरकार की हताशा को दर्शाता है, लेकिन सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि हॉर्स ट्रेडिंग या दबाव से कुछ हासिल होने वाला नहीं है और जनता के जनादेश का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

नीरज भारती के निष्कासन पर बोले- 'कांग्रेस में ऐसी परिस्थितियां पहले कभी नहीं देखीं'

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (CPS) नीरज भारती को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए जाने के सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है कि वे किसे पार्टी में रखना चाहते हैं और किसे नहीं।

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह की अंतर्कलह और परिस्थितियां आज हिमाचल कांग्रेस के भीतर उत्पन्न हो चुकी हैं, वैसी अराजक परिस्थितियां प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिलीं।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें