Bilaspur Rain Update: बिलासपुर में बारिश से 20 करोड़ का नुकसान, DC ने जारी की एडवाइजरी

Bilaspur Rain Update: बिलासपुर में बारिश से 20 करोड़ का नुकसान, DC ने जारी की एडवाइजरी
Bilaspur Rain Update: बिलासपुर में बारिश से 20 करोड़ का नुकसान, DC ने जारी की एडवाइजरी

Published:

लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 19.05 करोड़ रुपये की क्षति, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मानसून ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक जिले में बारिश के कारण लगभग 20 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों को हुए नुकसान का आकलन किया गया है और प्रभावित सेवाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान PWD को

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बारिश से सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुआ है, जहां करीब 19.05 करोड़ रुपये की क्षति दर्ज की गई है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग को लगभग 66 लाख रुपये, शिक्षा विभाग को 30 लाख रुपये तथा विद्युत बोर्ड को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

एक सड़क बंद, बहाली के निर्देश

भारी बारिश के कारण जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीन एक सड़क बंद हो गई है। प्रशासन ने संबंधित विभाग को सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रभावित पेयजल आपूर्ति योजनाओं को भी शीघ्र चालू करने के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित स्थानों की पहचान कर ली है और इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

सर्पदंश और डूबने की घटनाओं से रहें सावधान

बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचें।

उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के दौरान नदी, नालों और झीलों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए इन स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

मौसम और सड़क की जानकारी लेकर ही करें यात्रा

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार मौसम और सड़कों की स्थिति से जुड़ी जानकारी अपडेट कर रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

आपात स्थिति में 1077 हेल्पलाइन पर करें संपर्क

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें