भरमौर में NHAI टीम ने बचाई 7 महीने के मासूम की जान, ऑक्सीजन सपोर्ट पर बच्चे को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

Published:

भारी बारिश और भूस्खलन के बीच दोनों ओर सड़क बंद होने से फंसा था परिवार, NHAI हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने जोखिम उठाकर कराया सुरक्षित रेस्क्यू।

हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम सड़क संपर्क बहाल करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिन-रात जुटी हुई है।

इसी दौरान एक मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा मामला सामने आया, जिसमें NHAI की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने समय रहते कार्रवाई कर एक 7 महीने के मासूम की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों ओर सड़क बंद होने से बीच रास्ते में फंसा था परिवार

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर रास्ता बंद हो गया था। इसी दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर सात महीने का एक शिशु अपने परिवार के साथ बीच रास्ते में फंस गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए NHAI की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बिना देर किए तत्काल राहत अभियान शुरू किया।

जान जोखिम में डालकर अस्पताल पहुंचाया

सक्रिय भूस्खलन और लगातार गिरते पत्थरों के बावजूद टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे और उसके परिजनों को अपने गश्ती वाहन में सुरक्षित बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही टीम सड़क बहाली के कार्य में भी लगातार जुटी रही, ताकि अन्य फंसे हुए लोगों को भी राहत मिल सके।

प्रशासन ने की NHAI टीम की सराहना

भरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) विकास शर्मा ने NHAI कर्मचारियों की तत्परता, साहस और मानवीय सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में टीम ने जिस समर्पण के साथ कार्य किया, वह अनुकरणीय है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने क्षेत्र में लगातार खराब मौसम को देखते हुए लोगों से केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पहाड़ी ढलानों और उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का भी आग्रह किया गया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें