बिलासपुर में गाड़ी से 38.24 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी के दो युवक गिरफ्तार
सार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस की विशेष जांच टीम (SDT) ने गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 38.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मंडी जिले के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशे की सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रकाशित: ()2 मिनट237 शब्द

