मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने फहराया 161 फीट ऊंचा झंडा

सार

दिव्य राममंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया।

2 मिनट
अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने फहराया 161 फीट ऊंचा झंडा

दिव्य राममंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया।सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्मध्वज का आज राम मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठापन अयोध्या के संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 

प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर में झंडा फहराने के लिए अयोध्या पहुंचे। रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद मोहन भागवत के साथ राम जन्म भूमि के दर्शन किए।

 पीएम मोदी ने संघचालक मोहन भागवत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला के दरबार में शीश नवाया। दर्शन के बाद पूजा अर्चना की। सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व राम मय हो गया है। उन्होंने कहा कि राम विनम्रता में महाबल का प्रतीक हैं, राम एक दिशा हैं एक मर्यादा हैं। यहां सप्त ऋषियों के मंदिर में पूजन किया। सप्त ऋषि मंदिर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं।

पीएम ने कहा हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहना है। कोविदार हमारी अस्मिता की वापसी का प्रतीक है। अपनी विरासत पर गर्व करें और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पानी है। उन्होंने कहा कि हमें आगामी दस वर्ष में मैकाले की गुलामी से मुक्ति पानी होगी। हम आजाद हुए पर गुलामी की मानसिकता से मुक्ति नहीं पा सके। 

इस खबर को शेयर करें