मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

धर्मशाला से शुरू होगा 'लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम'

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में एक लाख ऐसे युवाओं को लाने के आह्वान को, जिनके परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, अब हिमाचल प्रदेश में नई गति मिलने वाली है।

1 मिनट
धर्मशाला से शुरू होगा 'लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम'

धर्मशाला/नई दिल्ली: 22 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में एक लाख ऐसे युवाओं को लाने के आह्वान को, जिनके परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, अब हिमाचल प्रदेश में नई गति मिलने वाली है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आगामी 23 जनवरी को धर्मशाला से एक अनूठे 'लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम' की शुरुआत करने जा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के विजन, सामाजिक जीवन में युवाओं की भागीदारी और युवाशक्ति को राष्ट्र निर्माण में लगाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम राजनीति, नीति-निर्माण (Policy) और नेतृत्वकर्ताओं की अगली पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। 23 जनवरी को धर्मशाला में इसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकारों, प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों और जेन-जी (Gen-Z) इन्फ्लूएंसरों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम और 'भोजन बैठक' से होगी।

हिमाचल के हजारों युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आवश्यक कौशल, समझ और नेतृत्व गुणों से लैस करना। यह कार्यक्रम युवाओं को राजनीति के साथ-साथ शासन दक्षता और नीतिपरक समझ विकसित करने में मदद करेगा।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें