मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

सरकार के नशा विरोधी अभियान पर शांता कुमार का बड़ा बयान

सार

भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार का चिट्टा नशे के विरुद्ध नया आंदोलन और भी अधिक सार्थक और सराहनीय हो जाता, यदि मुख्यमंत्री विपक्ष को भी विश्वास में ले लेते........

1 मिनट
सरकार के नशा विरोधी अभियान पर शांता कुमार का बड़ा बयान

पालमपुर।

भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार का चिट्टा नशे के खिलाफ नया आंदोलन सराहनीय है,लेकिन यह और अधिक प्रभावशाली तब होगा जब मुख्यमंत्री विपक्ष को भी इस प्रयास में शामिल करें। उन्होंने चिट्टा को एक भयंकर रोग बताया,जो नई युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे विपक्ष को इस आंदोलन में साथ लिया जाए और विपक्ष से भी निवेदन किया कि ऐसे विषय राजनीति से ऊपर होते हैं। इसके अलावा,उन्होंने आर्य समाज,सनातन धर्म और सभी सामाजिक संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल करने की बात कही।

शांता कुमार ने कहा कि पूरे भारत को यह संदेश जाना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश एकजुट होकर नशे को खत्म करने के लिए प्रयासरत है।विदित रहे कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा नशे के विरुद्ध प्रदेश भर में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों तथा लोगों को इस संबंध में जागरूक कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें