मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

“मंडी में थी जब आपदा, सुख्खू तब थे लापता” : पूर्व विधायक अरुण मैहरा कूका

सार

नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण मैहरा कूका ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी की संकल्प रैली के लिए महिलाओं को खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है।

2 मिनट
“मंडी में थी जब आपदा, सुख्खू तब थे लापता” : पूर्व विधायक अरुण मैहरा कूका

नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण मैहरा कूका ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी की संकल्प रैली के लिए महिलाओं को खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों को प्रादेशिक आपदा का हवाला देकर स्थगित करने की कोशिश कर रही है, वहीं सबसे अधिक प्रभावित जिला मंडी में सरकार का यह जश्न उनके अपने ही शब्दों और दावों को खोखला साबित करता है।

कूका ने खुलासा किया कि जिन परिवारों को आपदा ने सबसे ज़्यादा बेहाल किया है, वही आज मुख्यमंत्री के इस तथाकथित तीन सालाना जश्न का काले झंडों के साथ विरोध करने जा रहे हैं।

पूर्व विधायक ने आगे आरोप लगाया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन और दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए गए धन का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही, पंचायत व स्थानीय निकाय चुनावों को स्थगित करके सरकारी अधिकारियों के माध्यम से पंचायतों के सभा फंड व अन्य अप्रयुक्त निधियों को खर्च करने की फिराक में है, जो पंचायती राज व्यवस्था के साथ “घिनौना मज़ाक” है।

नगरोटा के वर्तमान विधायक की पिछली प्रेस वार्ता का उल्लेख करते हुए कूका ने कहा कि वे शीघ्र ही अपने कार्यकाल में करवाए गए सभी कार्यों पर श्वेतपत्र जारी करेंगे और प्रतिदिन तथाकथित कबीना रैंक के झूठे बयानों का पर्दाफाश करते रहेंगे।

प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी, विनय कुमार, बलराम पुरी, मनोज मेहता, विनय, डॉ. संदीप शर्मा, पवन चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष बिशन दास, रीना सामी, नवयोग भारद्वाज, आशा वालिया, सीमा वर्मा, लेखराज राजी, हेमलता, सुरेंद्र वालिया, हरबंस, संजय तेजा, अश्वनी मेहमी, सुमन गुलाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें