नामांकन के पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, टक्का वार्ड में मुकाबला हुआ दिलचस्प

Election candidates in Himachal Pradesh
Election candidates in Himachal Pradesh

Published:

ऊना

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 का शंखनाद होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को ऊना जिला के विभिन्न वार्डों से जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले के कुल 17 वार्डों के लिए शुरू हुई इस प्रक्रिया में पहले दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

नामांकन के पहले दिन सर्वाधिक 4 नामांकन उपमंडल गगरेट के अंतर्गत दाखिल किए गए। इनमें वार्ड नंबर-15 अम्बोटा से अश्वनी कुमार और सुरिन्द्र सिंह कंवर ने अपने पर्चे भरे, जबकि वार्ड नंबर-17 भंजाल लोअर से दलविन्द्र सिंह एवं शाम लाल ने चुनावी रण में अपनी दावेदारी पेश की।

गगरेट उपमंडल के नामांकन केंद्रों पर सुबह से ही उम्मीदवारों का तांता लगा रहा, जिससे क्षेत्र में सियासी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।

उपमंडल ऊना के अंतर्गत आने वाला वार्ड नंबर-7 'टक्का' सबसे अधिक चर्चा में रहा। यहाँ से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ ही इसी वार्ड से जसवीर कुमार बिट्टा (पुत्र मक्खन सिंह) ने भी जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

टक्का वार्ड में इन कद्दावर चेहरों के आमने-सामने आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है और राजनीतिक गलियारों में इस सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्य उपमंडलों की बात करें तो अंब के वार्ड नंबर-3 ठठल से अर्जुन सिंह ने नामांकन भरा, जबकि हरोली उपमंडल के वार्ड नंबर-8 बढेड़ा से दिलबाग सिंह और वार्ड नंबर-1 कुंगड़त से हेमलता ने अपनी दावेदारी पेश की।

इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा के तहत वार्ड नंबर-5 लठियाणी से सत्या देवी ने भी जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अब नामांकन पत्र 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी का समय दिया गया है।

15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें