जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी
जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Published:

ऊना।

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशनुसार जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के अध्याय-II के नियम 10 (उप-नियम 1-11) तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 के अध्याय-III, धारा-II के तहत निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड आरक्षण महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा सामान्य श्रेणी के लिए संतुलित एवं पारदर्शी तरीके से निर्धारित किया गया है, ताकि आगामी नगर निकाय चुनावों में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

नगर निकायवार आरक्षण विवरण

उपायुक्त ने बताया कि संतोषगढ़ नगर परिषद के 9 वार्डों में वार्ड नंबर 3 एससी महिला आरक्षित, वार्ड 2 एससी आरक्षित रहेगा, वार्ड 1 , 6, 7 व 9 में महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 4, 5 व 8 अनारक्षित घोषित किया गया है।

मेहतपुर-बसदेहरा में वार्ड नंबर 2 एससी महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 1 एससी आरक्षित, वार्ड नंबर 3,6,7 व 9 महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 4,5 व 8 अनारक्षित घोषित किया गया है।

अंब नगर परिषद के वार्ड 4 में एससी महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 6 एससी के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर 1,5 व 7 में महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 2,3,8 व 9 अनारक्षित घोषित किया गया है।

गगरेट नगर पंचायत के वार्ड 5 एससी आरक्षित, वार्ड 3,4 व 7 महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 1,2 व 6 अनारक्षित रहेगा।

दौलतपुर चौक में वार्ड नंबर 2 एससी आरक्षित, वार्ड नंबर 3,6 व 7 महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 1 ,4 व 5 अनारक्षित रहेगा।

इसके अलावा टाहलीवाल के वार्ड नंबर 6 में एससी आरक्षित, 3, 5 व 7 वार्ड महिला आरक्षित और 1, 2 व 4 अनारक्षित घोषित किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप की गई है तथा इस अधिसूचना के जारी होने से नगर निकाय चुनावों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक औपचारिकताएँ कर ली गई हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें