देओंघाट में धंसी सड़क बनी खतरा, 50 परिवारों पर संकट—डीसी से लगाई गुहार

देओंघाट में धंसी सड़क बनी खतरा, 50 परिवारों पर संकट—डीसी से लगाई गुहार
देओंघाट में धंसी सड़क बनी खतरा, 50 परिवारों पर संकट—डीसी से लगाई गुहार

Published:

सोलन।

देओंघाट क्षेत्र में हीरो होंडा शोरूम के समीप सड़क धंसने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के करीब 50-60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) से मिला और समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी प्रिया ने बताया कि शोरूम के पास बना डंगा (रिटेनिंग वॉल) हाल ही में हुई बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना स्कूल के बच्चे, महिलाएं और कामकाजी लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है।

लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के बावजूद निर्माण कार्यों के लिए ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है, जो रेता, बजरी और अन्य सामग्री लेकर गुजर रहे हैं। इससे सड़क और अधिक कमजोर हो रही है और आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

देओंघाट निवासी मनमोहन शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को हुई बारिश के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। इस सड़क से जुड़े करीब 40-50 घर सीधे प्रभावित हैं। स्थिति को देखते हुए लोगों ने दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है। बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया कि यह लिंक रोड नगर परिषद और पंचायत, दोनों क्षेत्रों में आती है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसी कारण समस्या का समाधान लंबित है प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जल्द हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है।

डीसी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब क्षेत्रवासी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें