धर्मशाला नगर निगम पर होगा भाजपा का कब्जा, जनता के विश्वास पर लड़ रहे चुनाव: सुधीर शर्मा

BJP Set to Secure Control of Dharamshala Municipal Corporation
BJP Set to Secure Control of Dharamshala Municipal Corporation

Published:

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने दावा किया है कि इस बार नगर निगम धर्मशाला में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

वीरवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दो जिला परिषद वार्डों—झिकली इच्छी और सौकणी दा कोट—के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने के बाद विधायक पत्रकारों से रूबरू हुए।

नामांकन से पहले हनुमान मंदिर में टेका मत्था

नामांकन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विधायक सुधीर शर्मा दोनों प्रत्याशियों के साथ कचहरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने जीत की कामना के साथ शीश नवाया।

इसके बाद वे दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने निर्वाचन अधिकारी के पास पहुँचे। झिकली इच्छी वार्ड से भाजपा ने सतीश चौधरी को मैदान में उतारा है। सौकणी दा कोट वार्ड से सीमा को प्रत्याशी बनाया गया है।

नए चेहरों पर दांव और 'पुराना रिवाज' खत्म

टिकट आवंटन पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावों का सूक्ष्म आकलन करने के बाद ही टिकट बांटे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है और वर्षों से चला आ रहा 'पुराना रिवाज' अब बंद हो गया है।

विरोधियों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद को 'मक्खी' कह रहे हैं, उन पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता।

जाति और क्षेत्र नहीं, 'विकास' होगा मुद्दा

विधायक ने जोर देकर कहा कि भाजपा चुनावों में जातिवाद या क्षेत्रीय आधार पर बंटवारा नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "जनता के विश्वास पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। हमारा मुख्य ध्येय विकास और जनसेवा है।" उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार है और पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

आजाद प्रत्याशियों का मिला समर्थन

सुधीर शर्मा ने बताया कि हालांकि पंचायतीराज चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन भाजपा ने अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि कई आजाद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशियों को खुला समर्थन दिया है, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें