एसपीयू मंडी में ‘दीक्षारम्भ–2026’ का शुभारंभ, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

Published:

उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे मुख्य अतिथि, कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति, रैगिंग विरोध और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘दीक्षारम्भ–2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ अमृत महोत्सव सभागार स्थित स्वामी विवेकानंद भवन में गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन (आईएएस) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि और कुलपति का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.

राजेश कुमार शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, अनुसंधान, नवाचार, छात्र कल्याण योजनाओं और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से परिचित कराना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों पर दिया जोर

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकास, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और मानवीय मूल्यों का संवर्धन करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय जीवन का सदुपयोग करते हुए अनुशासन, उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों का पालन, नशामुक्ति, रैगिंग से दूर रहने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी दिलाई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने साझा किए अनुभव

मुख्य अतिथि अपूर्व देवगन (आईएएस) ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कहानी संग्रह का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगाराम राजी द्वारा रचित कहानी संग्रह ‘रामप्यारी की सब्सिडी और अन्य कहानियाँ’ का लोकार्पण कुलपति और अन्य अतिथियों ने किया। लेखक ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने यह कृति कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी को समर्पित की है।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव शशिपाल नेगी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें