धर्मशाला विजन-2031: नगर निगम का 25 सूत्रीय रोडमैप तैयार, सोलर सिटी से स्मार्ट ट्रैफिक तक होंगे बड़े बदलाव

धर्मशाला विजन-2031: नगर निगम का 25 सूत्रीय रोडमैप तैयार, सोलर सिटी से स्मार्ट ट्रैफिक तक होंगे बड़े बदलाव
धर्मशाला विजन-2031: नगर निगम का 25 सूत्रीय रोडमैप तैयार, सोलर सिटी से स्मार्ट ट्रैफिक तक होंगे बड़े बदलाव

Published:

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विजन-2031 का किया स्वागत, धर्मशाला को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और विश्वस्तरीय पर्यटन शहर बनाने पर जोर

नगर निगम धर्मशाला ने वर्ष 2031 तक शहर के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए 25 सूत्रीय विजन-2031 डॉक्यूमेंट तैयार किया है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस विजन डॉक्यूमेंट का स्वागत करते हुए इसे शहर के दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

उन्होंने कहा कि इस रोडमैप का उद्देश्य धर्मशाला को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और विश्वस्तरीय पर्यटन शहर के रूप में विकसित करना है।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूर्य घर सौर ऊर्जा अभियान से प्रेरित होकर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके माध्यम से नागरिकों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि योजना सफल होने पर धर्मशाला देश का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित नगर निगम बन सकता है।

जलभराव, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

विजन-2031 के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए इंटीग्रेटेड ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। साथ ही भूस्खलन और धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन, ढलानों का स्थिरीकरण और बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, आधुनिक पार्किंग, बेहतर सड़क संकेतक और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष योजनाएं प्रस्तावित हैं।

पर्यटन और शहरी सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप

धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए टूरिज्म एंड टूरिस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। इसके तहत चरान से भागसूनाग तक फनिक्यूलर ट्रेन, शहीद स्मारक में वाटर बॉडी और लाइट एंड साउंड शो, चरण खड्ड रिवरफ्रंट, सेंट्रल पार्क, मनोरंजन क्षेत्र तथा खनियारा को हेरिटेज विलेज के रूप में विकसित करने

का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा मांझी खड्ड के किनारे वॉकिंग और साइक्लिंग ट्रैक विकसित किए जाएंगे।

ईको पार्क, सीवरेज अपग्रेड और स्मार्ट सिटी सुविधाएं

विजन डॉक्यूमेंट में शहर के डंपिंग साइट को एक वर्ष के भीतर ईको पार्क में बदलने, आधुनिक कन्वेंशन सेंटर, मॉडल फल एवं सब्जी बाजार, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए समर्पित वेंडिंग जोन, कोतवाली बाजार के पुनर्विकास और ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की योजना भी शामिल है।

इसके साथ ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), आवारा पशु मुक्त अभियान, नगर निगम के आकर्षक प्रवेश द्वार, सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और चरान खड्ड के किनारे नदी सुरक्षा कार्यों जैसे प्रस्तावों को भी विजन-2031 में शामिल किया गया है।

नगर निगम का यह विजन डॉक्यूमेंट धर्मशाला को आने वाले वर्षों में आधुनिक शहरी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन विकास के मॉडल शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक व्यापक रणनीति माना जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें