चिट्टा तस्करी पर सोलन पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: जीरकपुर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल 4 आरोपी दबोचे

Published:

सोलन

जिला पुलिस सोलन की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल विवंता मॉल की पार्किंग में दबिश देकर तीन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, बल्कि 'बैकवर्ड लिंकेज' के आधार पर इस गिरोह के मुख्य सप्लायर को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है।

मॉल की पार्किंग में रेड और बरामदगी

जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर SIU की टीम ने विवंता मॉल की पार्किंग में खड़ी एक TUV गाड़ी की तलाशी ली। वाहन में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और ₹29,000/- नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही देवेंदर बत्ता (43 वर्ष, सलोगड़ा), तेज सिंह (39 वर्ष, कसौली) और शुभम ठाकुर (30 वर्ष, शिमला) को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

रिमांड के दौरान खुला मुख्य सप्लायर का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को 6 मई को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को 4 दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि बरामद नशा जीरकपुर के एक सप्लायर से खरीदा गया था।

जीरकपुर (पंजाब) से हुई चौथी गिरफ्तारी

सुराग मिलते ही सोलन पुलिस की टीम ने पंजाब में दबिश दी और मुख्य सप्लायर मनदीप (23 वर्ष), निवासी जिला कैथल (हरियाणा) को जीरकपुर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय मनदीप के पास से भी 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी को आज, 8 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपियों का काला इतिहास: तेज सिंह पर दर्ज हैं 9 मामले

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो पुराने अपराधी हैं इस शातिर तस्कर के खिलाफ हिमाचल के परवाणू, धरमपुर, सोलन, हमीरपुर और हरियाणा के पिंजौर में चिट्टा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा उस पर आईपीसी की संगीन धाराओं के तहत 3 अन्य मामले भी दर्ज हैं। इसके विरुद्ध सदर सोलन और परवाणू में 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब शुभम ठाकुर और सप्लायर मनदीप सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 12.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है और मामले में आगामी जांच जारी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें