HP बोर्ड की बड़ी लापरवाही: छठी की किताब में किन्नौर बना 'ट्रांसजेंडर' और मंडी 'मार्केट', अब दोबारा छपेंगी पुस्तकें

Errors in Himachal Pradesh sixth grade textbook
Errors in Himachal Pradesh sixth grade textbook

Published:

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की छठी कक्षा की पाठ्यपुस्तक 'हिमाचल की लोक संस्कृति और योग' में चौंकाने वाली त्रुटियां सामने आई हैं। तकनीकी और भाषाई गलतियों के कारण उपजे विवाद के बाद बोर्ड ने अब इन पुस्तकों को वापस लेने और नए सिरे से छापने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने सामग्री की समीक्षा के लिए एक विशेष कमेटी का भी गठन किया है।

AI और ऑटो-ट्रांसलेशन ने बिगाड़ा भूगोल

जांच में यह बात सामने आई है कि पुस्तक के अनुवाद के दौरान किसी ऑटो-ट्रांसलेशन टूल या एआई (AI) का सहारा लिया गया, जिसने अर्थ का अनर्थ कर दिया। टूल ने 'किन्नौर' जिले को 'किन्नर' समझकर उसका अंग्रेजी अनुवाद 'Transgender' कर दिया। इसी तरह, 'मंडी' जिले के नाम को व्यापारिक मंडी मानकर उसे 'Market' लिख दिया गया।

किताब में दर्ज प्रमुख त्रुटियां

पुस्तक के पृष्ठ संख्या 16 पर जिलों के गठन से संबंधित प्रश्न में विकल्पों के तौर पर बिलासपुर, कांगड़ा और कुल्लू के साथ 'किन्नौर' की जगह 'Transgender' छापा गया। ऐतिहासिक मंडी जिले को 'वाणिज्यिक मार्केट' के तौर पर प्रस्तुत किया गया। पृष्ठ संख्या 17 पर ऐतिहासिक वर्ष 1972 को गलत टाइप करते हुए '19712' अंकित कर दिया गया।

शिक्षा निदेशालय सख्त, बोर्ड ने गठित की कमेटी

मामले के तूल पकड़ने और सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया। निदेशालय के निर्देशों के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुस्तक को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे अधिक हैरानी की बात यह है कि यह पुस्तक कई चरणों की जांच के बावजूद छपकर स्कूलों तक पहुँच गई, लेकिन किसी भी स्तर पर इन गंभीर गलतियों को पकड़ा नहीं गया।

छठी की पुस्तक में कुछ भाषाई और तथ्यात्मक गलतियां पाई गई थीं। बोर्ड अब नए सिरे से पुस्तक की छपवाई कर रहा है। वर्तमान सामग्री की समीक्षा के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसके बाद संशोधित पुस्तकें स्कूलों में भेजी जाएंगी। — डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें