मासूम से दरिंदगी पर सोलन में भारी आक्रोश: VHP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

मासूम से दरिंदगी पर सोलन में भारी आक्रोश: VHP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
मासूम से दरिंदगी पर सोलन में भारी आक्रोश: VHP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published:

सोलन I

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के देवघाट क्षेत्र में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए कथित जघन्य अपराध ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी रोष है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मामले में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

सोलन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान VHP के जिला अध्यक्ष देव जैन ने कहा कि यह कृत्य मानवता पर कलंक है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है।

VHP ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आम जनता और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सोलन की सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।

देव जैन ने इस घटना के पीछे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संलिप्तता का अंदेशा जताते हुए प्रशासन से कड़ी मांग की है बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का गहन पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों और मकान मालिकों से भी अपील की है कि वे बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी किराये पर कमरा न दें।

पत्रकार वार्ता में VHP नेताओं ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ विशेष तत्व संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं, जिससे क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। हालांकि, इन आरोपों पर फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

VHP ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच फास्ट ट्रैक मोड में की जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना रहेगा। प्रशासन को तत्काल कदम उठाकर जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास बहाल करना चाहिए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें