ऊना में भीषण अग्निकांड: प्रवासियों की दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, घर जलते देख रो पड़े मासूम बच्चे

ऊना में भीषण अग्निकांड: प्रवासियों की दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, घर जलते देख रो पड़े मासूम बच्चे
ऊना में भीषण अग्निकांड: प्रवासियों की दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, घर जलते देख रो पड़े मासूम बच्चे

Published:

ऊना I

जिला मुख्यालय के साथ लगते पुराना होशियारपुर रोड पर शुक्रवार को एक भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों का आशियाना उजड़ गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मजदूरों का राशन, कपड़े और जमापूंजी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

जानकारी के अनुसार, जिस समय यह आगजनी की घटना हुई, उस समय अधिकांश प्रवासी मजदूर खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे। पीछे झुग्गियों में केवल बच्चे और कुछ महिलाएं ही मौजूद थीं। अचानक आग की लपटें उठीं और सूखी झुग्गियां होने के कारण आग पलक झपकते ही फैल गई। मजदूरों को अपना सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही ऊना फायर स्टेशन से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों और तेज लपटों के बीच दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक काफी झुग्गियां राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थीं।

इस मंजर को देख वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल था। बेघर हो चुके मजदूर अपने आशियाने को जलता देख सुबकते नजर आए। उनकी आंखों से गिरते आंसू उनकी मेहनत की कमाई जलने का दर्द बयां कर रहे थे। मासूम बच्चे सड़क किनारे बैठ रोते हुए दिखाई दिए, क्योंकि आग ने न केवल उनकी छत, बल्कि उनका दाना-पानी भी छीन लिया था।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर प्रशासन का ध्यान बचाव कार्य और मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने पर रहा।

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, यह जांच का विषय है। राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को उचित फौरी राहत प्रदान की जा सके।" — डीएसपी अजय ठाकुर

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें