न्याय के लिए संगठनों ने कसी कमर; 4 मई को DSP से मिलेंगे प्रतिनिधि, स्मारक और लाइब्रेरी बनाने का फैसला

Published:

मंडी I

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुई सिया गुलेरिया की जघन्य हत्या के मामले में न्याय की मांग अब तेज होने लगी है। वीरवार को एसएफआई (SFI), माकपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हुंकार भरी कि जब तक हत्यारे को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, यह संघर्ष जारी रहेगा। संगठनों ने जांच में तेजी लाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की है।

बीती शाम एसएफआई के राज्य प्रधान अनिल ठाकुर, सचिव सनी सेक्टा और जिला प्रधान ऋत्विक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नैण गांव पहुंचकर दिवंगत सिया के माता-पिता से मुलाकात की।

इस दौरान संगठन की ओर से परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई। उनके साथ पूर्व जिला पार्षद एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा और ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सिया को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया।

जांच प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार पर चिंता जताते हुए संगठनों ने निम्नलिखित निर्णय लिए हैं 4 मई को सभी संगठन सामूहिक रूप से डीएसपी सरकाघाट से मिलेंगे और ज्ञापन सौंपकर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे।

मांग उठाई जाएगी कि पुलिस जल्द से जल्द चालान कोर्ट में पेश करे और मामले की सुनवाई रूटीन कोर्ट के बजाय फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि अपराधी को फांसी की सजा मिल सके। एसएफआई शिमला में पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करेगी।

सिया गुलेरिया की स्मृति को संजोने के लिए एसएफआई मंडी जिला कमेटी ने दो बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है घटनास्थल के पास सिया की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों और अन्य संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। सरकाघाट कॉलेज और गोपालपुर स्कूल में विशेष लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, ताकि शिक्षा के प्रति उसके लगाव को याद रखा जा सके।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष भोलादत्त कश्यप ने कहा कि इस घटना के पीछे 'चिट्टा' व अन्य नशा एक मुख्य कारण है। इसके खिलाफ 2-3 मई को मंडी में होने वाले जिला सम्मेलन में एक व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी और पूरे क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

सिया की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। हम पुलिस को ढिलाई बरतने नहीं देंगे। 4 मई को डीएसपी से मिलकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चालान जल्द पेश हो और हत्यारे को सजा-ए-मौत मिले। — अनिल ठाकुर, राज्य प्रधान, SFI

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें