मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला पुलिस ने पूरी की सुरक्षा बलों की तैनाती, ब्रीफिंग में शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश

सार

जिला शिमला में आगामी नगर निकाय चुनाव–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिमला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

2 मिनट
शिमला पुलिस ने पूरी की सुरक्षा बलों की तैनाती, ब्रीफिंग मे�ं शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश

शिमला

जिला शिमला में आगामी नगर निकाय चुनाव–2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिमला पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की आधिकारिक तैनाती की प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया गया है।

चुनावी मोर्चे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा कुल 124 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा ग्रिड को संतुलित और मजबूत रखने के लिए इस बल में 62 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जबकि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने के लिए 62 होमगार्ड जवान (HHGs) भी तैनात किए गए हैं।

इन सभी जवानों को जिला के विभिन्न संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों पर आवश्यकतानुसार नियुक्त किया गया है।

जवानों को फील्ड में उतारने से पहले जिला के विभिन्न उपमंडल स्तरों पर विशेष चुनाव ड्यूटी ब्रीफिंग सत्र आयोजित किए गए। इस ब्रीफिंग के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के कड़े दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक नियमों यानी “Do’s and Don’ts” (क्या करें और क्या न करें) की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों ने जवानों को मुस्तैदी से काम करने, इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान केंद्रों पर आने वाले आम मतदाताओं के साथ बेहद शालीन व विनम्र व्यवहार करने के कड़े निर्देश दिए।

इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात बल को किसी भी अप्रिय या आपातकालीन परिस्थिति में पूरी सतर्कता बरतने तथा संयमपूर्वक व कानून सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है, ताकि जिला पुलिस शिमला नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह भयमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न करा सके।

इस खबर को शेयर करें