मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, युवाओं को सप्लाई करने की थी फिराक

सार

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

अपडेट: 2 मिनट
शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, युवाओं को सप्लाई करने की थी फिराक

शिमला।

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना पश्चिम (बालूगंज) की टीम ने 64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्पेशल सेल शिमला की टीम द्वारा तारादेवी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

नाकाबंदी के दौरान धरे गए तस्कर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को स्पेशल सेल की टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त और यातायात चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि एक कार में सवार दो व्यक्ति शोघी की ओर से भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि ये आरोपी इस खेप को शहर के स्थानीय युवाओं को बेचने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तारादेवी-टुटू बाईफरकेशन के पास नाकाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, उसे तलाशी के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से 64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और कुछ नकद राशि बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है कर्ण (35 वर्ष), निवासी कलस्टन, शिमला, कर्ण वर्मा (30 वर्ष), निवासी ठियोग, जिला शिमला।

पुलिस की कार्रवाई और गहन जांच

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पश्चिम शिमला में अभियोग संख्या 83/2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और शिमला में इनके संपर्क किन-किन लोगों से हैं।

इस खबर को शेयर करें