शिमला I
हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ शिमला पुलिस का प्रहार जारी है। "नशा मुक्त हिमाचल" के संकल्प को दोहराते हुए रामपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भराखड़ (निराथ) के पास एक युवक को 9.31 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना रामपुर की पुलिस टीम अपराध रोकथाम हेतु भराखड़ और निराथ के समीप नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 9.31 ग्राम नशीला पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) बरामद हुआ।
पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी राज्य हरियाणा का रहने वाला है, जिसकी पहचान निम्न प्रकार से हुई है। नाम गुरजीत सिंह (आयु 24 वर्ष), पिता का नाम बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, डाकघर (सूरजपुर), रायपुर सियूड़ी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा)।
पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 41/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है।
शिमला पुलिस नशे की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इस मामले में आगामी जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके तार किन अन्य तस्करों से जुड़े हैं।