प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए : राकेश जम्वाल

Published:

सुंदरनगर। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने लालित नगर स्थित डोडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संसदीय इतिहास में यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

राकेश जम्वाल ने कहा कि यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और राष्ट्रहित की राजनीति की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

वर्ष 2014 से अब तक गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा भी मजबूत हुई है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, सशक्त विदेश नीति, आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के प्रयासों ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है तथा हिमाचल प्रदेश की जनता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें