सरकार नहीं, कांग्रेस का एक गुट चला रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

सरकार नहीं, कांग्रेस का एक गुट चला रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर
सरकार नहीं, कांग्रेस का एक गुट चला रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

Published:

ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के हरोली और टाहलीवाला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब भी संगठन के बजाय अपना गुट चलाते थे और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सरकार चलाने के बजाय केवल अपने गुट की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें भाजपा में कई गुट होने की बात कही गई थी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बगावत भाजपा में नहीं बल्कि कांग्रेस के भीतर हुई है। उन्होंने दावा किया कि पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक की और अब पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने भी सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता छोड़कर अपने दल की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर दिया है और प्रदेश में जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।

इससे पहले जयराम ठाकुर ने टाहलीवाल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना में भाग लेकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

उन्होंने गौसेवा भी की तथा भाजपा कार्यालय ऊना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने सरकाघाट की बास्केटबॉल खिलाड़ी काव्या शर्मा को विश्व स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई देते हुए इसे हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताया।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें