नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लीडर, प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल : सुधीर शर्मा

नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लीडर, प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल : सुधीर शर्मा
नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लीडर, प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल : सुधीर शर्मा

Published:

धर्मशाला। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

उन्होंने धर्मशाला के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना, ढगवार मिल्क प्लांट, यूनिटी मॉल और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं ने क्षेत्र को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला आज स्पोर्ट्स सिटी, एजुकेशन हब और राजनीतिक राजधानी के रूप में उभर रही है, जिसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।

कांग्रेस नेताओं की भाषा पर उठाए सवाल

सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपनी ही पार्टी के नेता नीरज भारती पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें