मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

यूजीसी कानून के खिलाफ राजपूत सभा ने खोला मोर्चा, 2 फरवरी को सड़कों पर उतरकर होगा जोरदार प्रदर्शन

सार

फतेहपुर के विश्राम गृह में राजपूत सर्वहित कल्याण सभा के प्रधान नरेन्द्र मनकोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

1 मिनट
यूजीसी कानून के खिलाफ राजपूत सभा ने खोला मोर्चा, 2 फरवरी को सड़कों पर उतरकर होगा जोरदार प्रदर्शन

फतेहपुर:

फतेहपुर के विश्राम गृह में राजपूत सर्वहित कल्याण सभा के प्रधान नरेन्द्र मनकोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य पीताम्बर सिंह, वाइस चेयरमैन जगदेब सिंह पठानिया सहित सभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार का नया यूजीसी कानून छात्रों और युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा, यह कानून स्थानीय युवाओं और राजपूत समाज की भावनाओं के खिलाफ है।

2 फरवरी को हम शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरेंगे और एसडीएम फतेहपुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन भेजकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।

सभा के वाइस चेयरमैन जगदेब सिंह पठानिया ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राजपूत समाज और युवाओं के हितों के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार ने इस 'काले कानून' को वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन केवल फतेहपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

इस खबर के विषय

  • राजपूत सभा
  • UGC law protest
  • February 2 demonstration
  • Fatehpur meeting
  • Narendra Mankotia
  • educational reforms
  • social activism

इस खबर को शेयर करें