पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Published:

मंडी, 8 जून। मंडी जिले का प्रसिद्ध जिला स्तरीय तीन दिवसीय सरनाहुली पराशर मेला 14 से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को डीआरडीए समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने बताया कि पराशर मेला क्षेत्र की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य जांच शिविर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं जल शक्ति विभाग को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और जरूरत पड़ने पर टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, संकेतक बोर्ड लगाने तथा पर्यटन विभाग को पराशर मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड स्थापित करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर तैनात करने, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

रूपिन्द्र कौर ने पुलिस और आबकारी विभाग को मेले के दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में शराब, बीयर, सिगरेट सहित किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के विक्रय की अनुमति नहीं होगी।

एसडीएम ने बीडीओ सदर को साफ-सफाई, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी दुकानदारों और विक्रेताओं को अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले परिसर की स्वच्छता बनी रहे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय मेला समिति के साथ समन्वय स्थापित कर सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा। साथ ही विभिन्न विभागों को अपने विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां एवं जागरूकता स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। एसडीएम ने आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें