विकसित वाइब्रेंट विलेज यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत युवाओं ने काज़ा में जाना विकास का मॉडल, तीरंदाजी गतिविधि में भी लिया भाग

Published:

काज़ा, 08 जून 2026

भारत सरकार के विकसित वाइब्रेंट विलेज यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 25 प्रतिभागियों के दल ने लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति मुख्यालय काज़ा का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर क्षेत्र की विकासात्मक एवं सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने की। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी दीक्षित राणा, खंड विकास अधिकारी अंशुल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया।

प्रतिभागियों ने जल उपलब्धता, बढ़ते पर्यटन से उत्पन्न चुनौतियां, चरागाहों एवं कृषि से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न स्थानीय विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही खेल मैदानों के विकास, जल संरक्षण एवं पुनर्भरण, विद्युत वितरण व्यवस्था तथा अन्य सामुदायिक पहलों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशासन द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और प्रयासों की जानकारी प्रदान की तथा स्थानीय परिस्थितियों और चुनौतियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के उपरांत युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा तीरंदाजी गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को तीरंदाजी की मूलभूत तकनीकों और नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं अभ्यास कर खेल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बताया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी कुल्लू एवं अतिरिक्त प्रभार लाहौल-स्पीति प्रतिभा शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्तिक सिंगला और आयंक कुहार ने विभाग की ओर से जिला प्रशासन के अधिकारियों को खतक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें