मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

पैराग्लाइडिंग से पहले हो पायलट का डोपिंग टेस्ट, बीबीए द्वारा प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया मामला

सार

पैराग्लाइडिंग साहसिक खेल है, उसमें दुर्घटनाएं होती हैं, पिछले कुछ समय में बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है।

1 मिनट
पैराग्लाइडिंग से पहले हो पायलट का डोपिंग टेस्ट, बीबीए द्वारा प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया मामला

कांगड़ा: पैराग्लाइडिंग साहसिक खेल है, उसमें दुर्घटनाएं होती हैं, पिछले कुछ समय में बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसमें कई बार पायलटस की भी कमियां रहती हैं।

ऐसे में सरकार से आग्रह रहेगा कि पैराग्लाइडिंग से पहले पायलट का डोपिंग टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। यह बात बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कही।

धर्मशाला पहुंचे अनुराग शर्मा ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पर्यटन विभाग से पैराग्लाइडिंग नियम सख्त करने की मांग उठाई गई है। बकौल अनुराग शर्मा खराब मौसम में उड़ान की शिकायत आती है तो एक बार चेतावनी देकर दूसरी बार पायलट का लाइसेंस रद किया जाए।

अनुकूल मौसम में 1500 के करीब भरते हैं उड़ान

अनुराग शर्मा ने कहा कि जिला कांगड़ा में धर्मशाला व बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग से पर्यटन है। अनुकूल मौसम में बीड़-बिलिंग में 1500 के करीब पर्यटक उड़ान भरते हैं और वहां 400 के करीब पायलट पंजीकृत हैं।

बीड़-बैजनाथ में साढ़े तीन सौ होटल, होमस्टे पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा में पर्यटन आधारभूत ढांचा विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, इसी कड़ी में जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

इस खबर के विषय

  • पैराग्लाइडिंग
  • pilot doping tests
  • Bir Billing accidents
  • adventure sports safety
  • BBA
  • state government
  • sports regulations

इस खबर को शेयर करें