पंजोआ सड़क हादसा: बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, पैदल जा रही महिला गंभीर घायल

पंजोआ सड़क हादसा: बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, पैदल जा रही महिला गंभीर घायल
पंजोआ सड़क हादसा: बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, पैदल जा रही महिला गंभीर घायल

Published:

नैहरियां-नंदपुर संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जिले के पंजोआ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा नैहरियां-नंदपुर संपर्क मार्ग पर हुआ।

मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर (20) पुत्र होशियार सिंह और नेहा (22) पुत्री जयचंद, निवासी चक्क बेहड़ जसवां के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल महिला की पहचान सुमन देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बलदेव चंद, निवासी भवरन कंगरूही (थड़ा) के रूप में हुई है।

फीस जमा करवाने जा रहे थे भाई-बहन

जानकारी के अनुसार, नेहा जालंधर में नर्सिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपने चचेरे भाई सक्षम ठाकुर के साथ बाइक पर अंब फीस जमा करवाने जा रही थी। इसी दौरान पंजोआ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे पैदल जा रही सुमन देवी से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक-युवती सड़क पर काफी दूर जा गिरे, जबकि महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की आवाज सुनकर पास की दुकान पर मौजूद स्थानीय उपप्रधान अनिल तक्खी और रमन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को सड़क से उठाकर रमन कुमार की गाड़ी से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सक्षम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए नेहा और सुमन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

ऊना अस्पताल से नेहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

परिवार में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

एक ही परिवार के दो युवा सदस्यों की सड़क हादसे में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें