हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को ई-केवाईसी का अंतिम मौका, एक माह में सत्यापन पूरा करने के निर्देश

Published:

7.84 लाख से अधिक पेंशनरों की ई-केवाईसी पूरी, सत्यापन नहीं कराने वालों की पेंशन पात्रता हो सकती है प्रभावित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करने का अंतिम अवसर दिया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण विभाग ने सभी लंबित पेंशनरों से एक माह के भीतर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जुलाई 2025 से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से आधार आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

7.84 लाख से अधिक लाभार्थियों का हुआ सत्यापन

विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 7,84,976 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा किया जा चुका है। विभाग ने बताया कि पहले ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी भी कई लाभार्थियों का सत्यापन लंबित है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो पेंशन लाभार्थी निर्धारित समय के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए पात्र नहीं माना जा सकता है।

आधार संबंधी समस्या होने पर कार्यालय से करें संपर्क

विभाग ने कहा है कि जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड नहीं बना है या आधार कार्ड में किसी तरह के संशोधन अथवा अपडेट की आवश्यकता है, वे संबंधित जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी पूरी करवाने की अपील की है, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लगातार मिलता रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें