नीट पेपर लीक और छात्र प्रदर्शन पर कार्रवाई के विरोध में श्री नैना देवी जी में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Published:

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं; पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कमेटी की ओर से एसडीएम धर्मपाल चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों के हितों की रक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का युवा अपने भविष्य और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय सरकार बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

विकास ठाकुर ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

स्वारघाट में निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह स्वारघाट से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें