पंचरुखी बाजार में बस परिचालक और सफाई कर्मचारी में मारपीट, पुलिस ने समझौते से सुलझाया मामला

पंचरुखी बाजार में बस परिचालक और सफाई कर्मचारी में मारपीट, पुलिस ने समझौते से सुलझाया मामला
पंचरुखी बाजार में बस परिचालक और सफाई कर्मचारी में मारपीट, पुलिस ने समझौते से सुलझाया मामला

Published:

बस हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, व्यापारियों ने बाजार में अव्यवस्थित बस संचालन पर जताई चिंता

जिला कांगड़ा के पंचरुखी बाजार में सोमवार सुबह निजी बस परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई होने से बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद पंचरुखी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से मामला शांत करवाया गया।

बस हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बाजार के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सफाई कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाजार में सफाई कर रहे थे और दुकानों के बाहर से कूड़ा एकत्र कर रहे थे।

इसी बीच एक निजी बस पंचरुखी मुख्य चौक पर आकर रुकी। सफाई कर्मचारी ने चालक से बस को थोड़ा आगे करने का आग्रह किया, ताकि सफाई कार्य में परेशानी न हो।

बस को हाथ लगाने पर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि चालक के बस आगे करने के दौरान बस को हाथ लगने की बात को लेकर परिचालक और सफाई कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। सफाई कर्मचारी ने परिचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पंचायत और बाजार कमेटी ने कराया शांत

घटना की सूचना मिलने पर प्रनोह पंचायत के प्रधान पप्पी भूरिया और बाजार कमेटी के प्रधान सुदर्शन अवस्थी मौके पर पहुंचे। दोनों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया।

इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला समाप्त कर दिया गया।

बाजार में बस संचालन व्यवस्था सुधारने की मांग

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने पंचरुखी बाजार में लगातार लगने वाले जाम और अव्यवस्थित बस संचालन को लेकर चिंता जताई।

बाजार कमेटी प्रधान सुदर्शन अवस्थी और पंचायत प्रधान पप्पी भूरिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि निजी बसों के लिए मुख्य चौक से आगे निर्धारित स्थान तय किया जाए।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में बसों के लंबे समय तक खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने मांग की कि निर्धारित समय से अधिक देर तक बस खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें