नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए हैरोइन (चिट्टा) और चरस बरामद की है, जिसमें कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत CIA टीम ने देहरी कॉलेज और रैहन क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 1.82 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
आशीष उर्फ ब्राउन मुंडा (30 वर्ष), निवासी कंदौर, फतेहपुर।
कन्नू सागर (22 वर्ष), निवासी कंदौर, फतेहपुर।
पुलिस थाना इन्दौरा की टीम ने ईन्दपुर क्षेत्र में गश्ती के दौरान दो अन्य युवकों को दबोचा। इनके कब्जे से 90 ग्राम चरस बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी चम्बा जिले के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
फारुख खान (23 वर्ष), निवासी गांव चचूल (तीसा), जिला चम्बा।
परवेज (22 वर्ष), निवासी गांव चचूल (तीसा), जिला चम्बा।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर, कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
नूरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। हम जनता से भी अपील करते हैं कि यदि उनके आसपास कोई भी नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।"— कुलभूषण वर्मा, एसपी नूरपुर