सोलन
जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोलन बाईपास पर स्थित एक होटल में छापेमारी कर 21.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से चार हरियाणा के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को SIU टीम को सोलन बाईपास के एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के एक कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद पांचों युवकों के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 04 युवक हरियाणा राज्य के निवासी हैं। 01 युवक सोलन (हिमाचल प्रदेश) का स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 21 और 29 (Case FIR No. 68/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को 12 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुँचा जा सके।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। रिमांड के दौरान इस बात का पता लगाया जाएगा कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और सोलन में इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।