बिलासपुर में 19 मार्च को सजेगा साहित्य उत्सव, 'डार्क हॉर्स' फेम नीलोत्पल मृणाल होंगे मुख्य आकर्षण

बिलासपुर में 19 मार्च को सजेगा साहित्य उत्सव, 'डार्क हॉर्स' फेम नीलोत्पल मृणाल होंगे मुख्य आकर्षण
बिलासपुर में 19 मार्च को सजेगा साहित्य उत्सव, 'डार्क हॉर्स' फेम नीलोत्पल मृणाल होंगे मुख्य आकर्षण

Published:

बिलासपुर

ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 इस बार केवल खेल और व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साहित्य की खुशबू से भी महकेगा। मेले के उपलक्ष्य में 19 मार्च को एक विशेष एकदिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव के मुख्य आकर्षण देश के प्रख्यात युवा साहित्यकार, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता नीलोत्पल मृणाल होंगे।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलोत्पल मृणाल समकालीन हिंदी साहित्य का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें वर्ष 2016 में देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार” से नवाजा जा चुका है।

साहित्य उत्सव को बहुआयामी बनाने के लिए प्रशासन ने कई विशेष सत्रों का आयोजन किया है। इस सत्र में बिलासपुर के प्रमुख साहित्यकार “मेरे लिए साहित्य के मायने” विषय पर मंथन करेंगे।

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला के कवियों हेतु अलग-अलग सत्रों में कवि सम्मेलन आयोजित होगा। साहित्य के साथ सामाजिक जागरूकता जोड़ते हुए “आज के दौर में पोषण की आवश्यकता” पर विशेष चर्चा होगी, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स अपने अनुभव साझा करेंगे।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य साहित्य, समाज और समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर एक सार्थक संवाद स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि नीलोत्पल मृणाल जैसे युवाओं के प्रेरणास्रोत रचनाकार की उपस्थिति से जिला के युवाओं में रचनात्मकता और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें