मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

अब पंचायत सचिव करेंगे चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन, नूरपुर में नई व्यवस्था लागू

सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के भंग होने और प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।

2 मिनट
अब पंचायत सचिव करेंगे चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन, नूरपुर में नई व्यवस्था लागू

नूरपुर

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के भंग होने और प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। अब ग्रामवासियों को चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रधानों के पास नहीं, बल्कि पंचायत सचिवों के पास जाना होगा।

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 31 दिसंबर से पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद पंचायती राज विभाग ने विकास कार्यों और दैनिक प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए प्रशासनिक समितियों का गठन कर दिया है। ये समितियां चुनाव होने तक पंचायतों का कार्यभार देखेंगी।

चरित्र प्रमाण पत्र एक संवेदनशील दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता सरकारी नौकरियों, पासपोर्ट और अन्य कानूनी कार्यों में पड़ती है। नई व्यवस्था में कोई अड़चन न आए, इसके लिए विभाग ने संबंधित थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की है।

पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है कि अब पंचायत सचिव द्वारा किए गए सत्यापन को ही मान्य माना जाए। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों के कार्यों को समय पर पूरा करना है।

खंड विकास अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) नूरपुर, सुभाषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया सरकार के आदेशों के तहत अब पंचायतें भंग हो चुकी हैं। चरित्र प्रमाण पत्र और अन्य सत्यापन का कार्य अब पंचायत सचिवों द्वारा ही किया जाएगा।

यदि किसी ग्रामीण को इस प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सीधे प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष या खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

कार्यनई व्यवस्थासंपर्क सूत्रचरित्र प्रमाण पत्र सत्यापनसंबंधित पंचायत सचिवपंचायत कार्यालयअन्य विकास कार्यप्रशासनिक समितियांसमिति अध्यक्षसमस्या समाधानबीडीओ कार्यालयखंड विकास अधिकारी, नूरपुर।

प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जहां कार्यों में तेजी आएगी, वहीं पंचायतों में होने वाले राजनीतिक हस्तक्षेप की संभावना भी कम होगी। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्यों के लिए सीधे पंचायत सचिव से संपर्क करें।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें