मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की शहादत दिवस पर नहीं हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, परिजनों ने जताया रोष

सार

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की शहादत दिवस पर नहीं हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, परिजनों ने जताया रोष

2 मिनट
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की शहादत दिवस पर नहीं हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, परिजनों ने जताया रोष

हमीरपुर : आतंकियों से लोहा लेते हुए 1 जनवरी 2004 को शहीद हुए हमीरपुर के वीर सपूत कैप्टन मृदुल शर्मा की शहादत दिवस पर इस वर्ष भी कोई आधिकारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित न होने से परिजनों में गहरा मलाल है।

शहीद के परिजनों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न तो प्रशासन और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचा।

शहीद के भाई मुकुल शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से शहीद के नाम पर बनाए जा रहे वॉर मेमोरियल का कार्य आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि मेमोरियल में केवल एक प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि बाकी कार्य लंबित पड़ा है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुकुल शर्मा ने यह भी कहा कि पहले बरेली से बटालियन के जवान शहीद को श्रद्धांजलि देने आते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्हें आने से मना किया जा रहा है, क्योंकि शहीद के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि पार्क में आज तक शहीद का नाम तक अंकित नहीं किया गया, जिससे प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार शीघ्र शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के नाम पर वॉर मेमोरियल का कार्य पूरा करवाए।

गौरतलब है कि कैप्टन मृदुल शर्मा का जन्म 24 फरवरी 1978 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुआ था। 31 दिसंबर 2003 को पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान उन्होंने अपने साथी को बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और गंभीर रूप से घायल हो गए।

1 जनवरी 2004 को उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके सर्वोच्च बलिदान और वीरता के लिए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया।

इस खबर के विषय

  • Captain Mridul Sharma
  • martyrdom day
  • tribute ceremony
  • family anger
  • Indian army
  • national hero
  • remembrance

इस खबर को शेयर करें