मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नाहन में कांग्रेस का हल्लाबोल: मोदी सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

सार

कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

2 मिनट
नाहन में कांग्रेस का हल्लाब��ोल: मोदी सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

नाहन (सिरमौर)

कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में भारी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दामों ने महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे देश और प्रदेश की आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।

एक तरफ देश की गरीब व मध्यमवर्गीय जनता इस बेतहाशा महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और ईंधन के दाम सीधे लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने भी आम गृहिणियों की परेशानी को दोगुना कर दिया है।

विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार की विदेश व व्यापार नीति को भी आड़े हाथों लेते हुए बागवानों और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ मोदी सरकार द्वारा की गई गलत ट्रेड डील (व्यापार समझौते) के चलते हिमाचल के स्थानीय किसानों और बागवानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

महंगाई की इस चौतरफा मार से आम आदमी के लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया और पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस नहीं लिए, तो कांग्रेस पार्टी देशव्यापी स्तर पर सड़कों पर उतरकर 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेगी।

इस खबर को शेयर करें