मंडी।
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 नई पंचायतों का गठन किया गया था।
इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं भी नजदीक मिलीं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने बताया कि बल्ह क्षेत्र में नई पंचायतों के गठन का मुद्दा वह लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष उठाते रहे हैं।
जब मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था, उस समय भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनसे इस विषय पर चर्चा की थी और इन क्षेत्र की नई पंचायते बनाने की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया था।
उन्होंने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों को नई पंचायत बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।उन्होंने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर-9 डडौर, नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर-14 बेहना और वार्ड नंबर-15 दोहन्दी को नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया गया था ।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में टिक्कर कलां, खान्द्ला स्टोह ,चतरोर, चहड़ी, खियूरी, करनेहडा और गुरकोठा सहित अन्य क्षेत्रों को भी नई पंचायत बनाने की मांग रखी गई थी l इस संबंध में उन्होंने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा संबंधित अधिकारियों से भी लगातार बातचीत की गयीl
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सरकार ने हाल ही में बल्ह क्षेत्र में तीन नई पंचायतों, टिक्करकला, चतरोर और करनेहडा के गठन की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों और प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने भडयाल, सकरोहा और गलमा पंचायत वासियों को भी बधाई दी हैl
उन्होंने कहा कि बल्ह की जनता ने हमेशा उन्हें सहयोग और आशीर्वाद दिया है और वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। जिन पंचायतों का गठन अभी शेष है, उनके लिए भी वह लगातार प्रयास करते रहेंगे ताकि भविष्य में उन्हें भी पंचायत का दर्जा मिल सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष केदारनाथ भी उपस्थित रहे।