हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता बोले- प्रदेश में स्थित आउट ऑफ कंट्रोल नहीं

हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता बोले- प्रदेश में स्थित आउट ऑफ कंट्रोल नहीं
हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता बोले- प्रदेश में स्थित आउट ऑफ कंट्रोल नहीं

Published:

शिमला

ईरान-इजरायल-अमेरिकी युद्ध के चलते दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस का व्यापार प्रभावित हुआ है। भारत में भी इसका असर अब देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने देश में एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट किया हुआ है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में मौजूदा हालात को लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी हालातों की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। प्रदेश में फिलहाल स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सप्लाई विभाग और तेल कंपनियों को लगातार स्थिति के बारे में अपडेट करने के लिए कहा गया है।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रदेश में मॉनिटरिंग कर रही है। सभी जिला आयुक्त, खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग और तेल कंपनियों को लगातार ताजा हालातों की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार भी गंभीर है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। बीते कल ही होम सेक्रेटरी की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति का मामला केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र ने डॉमेस्टिक एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध थे, उन्हें होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार नजर बनाए हुए हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें