कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार बोले— "आयुर्वेद और योग ही निरोग जीवन का आधार"

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार बोले— "आयुर्वेद और योग ही निरोग जीवन का आधार"
कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार बोले— "आयुर्वेद और योग ही निरोग जीवन का आधार"

Published:

नरगाला

आयुष विभाग के सौजन्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरगाला में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने किया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 300 लोगों ने अपनी सेहत की जांच करवाई और विशेषज्ञों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में आयुष विभाग के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग, ईएनटी (नाक-कान-गला), चर्म रोग तथा नाड़ी रोग।

मरीजों की विस्तृत जांच के बाद उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां निःशुल्क वितरित की गईं। कई मरीजों को प्राचीन पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भी राहत प्रदान की गई। रक्तचाप और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य परीक्षण भी मौके पर निःशुल्क किए गए।

संबोधन के दौरान कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्राचीन विरासत पर बल दिया। उन्होंने कहा आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा न केवल रोगों का उपचार हैं, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली का आधार भी हैं।

आधुनिक समय में जब बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, तब हमारी पारंपरिक पद्धतियां लोगों को स्वस्थ रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम को शामिल करें ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

शिविर के दौरान न केवल इलाज किया गया, बल्कि शिक्षा और संरक्षण पर भी ध्यान दिया गया। चिकित्सकों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। उपस्थित लोगों को औषधीय पौधे वितरित किए गए और उनके गुणों के बारे में बताया गया। योग विशेषज्ञों ने योगाभ्यास और प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इससे पूर्व, एसडीएएमओ रितु चौधरी ने कृषि मंत्री को शॉल, हिमाचली टोपी, स्मृति चिन्ह और अश्वगंधा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल, डॉ.

दीपक, डॉ. मनोज, डॉ. रोहित, डॉ. जगदीप, डॉ. मुनीष, डॉ. रिचा, डॉ. वनीता सहित अनेक चिकित्सक, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायत प्रधान शिव कुमार और उपप्रधान गणेश दास सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें