उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शिरकत, सीएम सुक्खू और दिग्गज राजनेता रहेंगे मौजूद

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शिरकत, सीएम सुक्खू और दिग्गज राजनेता रहेंगे मौजूद
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शिरकत, सीएम सुक्खू और दिग्गज राजनेता रहेंगे मौजूद

Published:

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अपना 9वां दीक्षांत समारोह शनिवार, 14 मार्च को भव्य स्तर पर आयोजित करने जा रहा है। इस गौरवशाली शैक्षणिक उत्सव में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

विश्वविद्यालय के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे। उपराष्ट्रपति के साथ मंच साझा करने वालों में शामिल हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसदअनुराग ठाकुर।

इनके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में आयोजन स्थल पर अंतिम रिहर्सल की गई।

इस दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल, मंच व्यवस्था और मेडल वितरण की कड़ियों को बारीकी से जांचा गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने रिहर्सल में भाग लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर धर्मशाला और आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता किया गया है। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा दिया है। विभिन्न संकायों के सैकड़ों विद्यार्थियों को उनके कड़े परिश्रम के लिए डिग्रियां और गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिससे कैंपस में भारी उत्साह का माहौल है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें