जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, केशव चौहान ने KNH में मरीजों को बांटे फल और हनुमान चालीसा

जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, केशव चौहान ने KNH में मरीजों को बांटे फल और हनुमान चालीसा
जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, केशव चौहान ने KNH में मरीजों को बांटे फल और हनुमान चालीसा

Published:

मरीजों का हाल जाना, कृष्णानगर सिलाई सेंटर की महिलाओं से भी मिले; 2027 में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन किसी बड़े समारोह या केक काटकर मनाने के बजाय सेवा और मानवता को समर्पित किया। जन्मदिन के अवसर पर वह कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

केशव चौहान ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए और उन्हें हनुमान चालीसा भी भेंट की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में सेवा कार्य करने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों की खुशी तभी सार्थक होती है, जब उसे जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए।

उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना किसी भी बड़े उत्सव से बड़ी खुशी है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के बीच मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को हर संभव सहयोग और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद केशव चौहान कृष्णानगर स्थित सिलाई सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने सिलाई सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उनके कार्यों तथा सिलाई सेंटर से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सेवा भाव के साथ जन्मदिन मनाने के केशव चौहान के इस प्रयास की भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना एक सकारात्मक पहल है।

जिला परिषद जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पार्टी के निर्वाचित सदस्यों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और प्रयास का परिणाम है।

केशव चौहान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मेहनत की है और इसी मेहनत के चलते भाजपा को जिला परिषद चुनाव में सफलता मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह एकजुट होकर आगे भी काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिला शिमला की सभी विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा होगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केशव चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा सेवा भाव से जन्मदिन मनाने की पहल की सराहना की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें